रांची में लगेगी रेडियो डिटेक्शन एंड रेजिंग मशीन, 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान पहले ही मिलेगा

भास्कर न्यूज|रांची/ हटिया झारखंड में असमय बारिश, वज्रपात, मानसून, प्री-मानसून, पोस्ट मानसून और शीतकालीन ऋतु के दौरान कई महत्वपूर्ण मौसमी घटनाएं होती हैं। मौसम का प्रभाव सिर्फ कृषि बल्कि सामान्य जन-जीवन पर भी पड़ता है। मानसून में भारी बारिश तो कभी बाढ़, ठंड में शीत लहरी और बारिश की सटीक जानकारी मिलना बहुत सारी समस्याओं का समाधान कर देती है। मौसम की सही भविष्यवाणी मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अथक प्रयास से संभव हो पाया है। केंद्र की वजह से ही राजधानी से लेकर राज्य स्तरीय और पंचायत स्तर तक मौसम से संबंधित सटीक जानकारी और पूर्वानुमान उपलब्ध हो रहा है। मौसम संबंधित सेवाओं का मिलना राज्य के लिए सबसे जरूरी विषय है। उक्त बातें राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को धुर्वा स्मार्ट सिटी में बने जुप्मी सभागार में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कही। भारत मौसम विज्ञान विभाग की 150 वीं वर्षगांठ के मौके पर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। दिल्ली मौसम विभाग केन्द्र के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बहुत जल्द रेडियो डिटेक्शन एंड रेजिंग मशीन (रडार) रांची में लगाई जाएगी, जिससे 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान ​मिल जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि मौसम संबंधी पूर्व सूचना नहीं मिलने से आपदा प्रबंधन को संभालना मुश्किल हो सकता है। झारखंड में कृषि अति आवश्यक चीज है। जिसमें मौसम पूर्वानुमान बेहद आवश्यक है। ताकि किसान सही समय पर अपनी खेती के लिए सिंचाई, कीट प्रबंधन जैसे कार्य को कर सके। उन्होंने कहा कि मौसम केंद्र के प्रयास का ही नतीजा है कि आपदा प्रबंधन, विमान पतनन, जल संसाधन, खनन परिवहन, भारतीय सुरक्षा समिति सहित अन्य क्षेत्रों की सही जानकारी लोगों को मिल रही है। यह उन्नत तकनीक और मौसम वैज्ञानिकों के अथक प्रयास संभव हुआ है। मौके झारखंड मौसम दर्पण और मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024 का विमोचन भी किया। वहीं इस मौके पर दिल्ली से आईएमडी का थीम सांग भी लांच किया गया। कार्यक्रम में मौसम विज्ञान केन्द्र के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र, मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश शर्मा सहित काफी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित थे। मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024 का विमोचन किया गया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *