रांची | समाजसेवी और सर्जना चौक स्थित श्री राम मंदिर के संस्थापकों में से एक नंदलाल साहू का सोमवार को सुबह 11बजे निधन हो गया। पुत्र नीरज कुमार ने बताया कि पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मंगलवार को 12 बजे हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा। 81 वर्षीय नंदलाल साहू पत्नी और एक बेटे के अलावा दो बेटियों से भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए हैं। अंतिम यात्रा उनके पुरुलिया रोड से 11.30 मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।


