घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बस ने कुचला:सिर पर 7 टांके आए, फैक्ट्री की बस तेज रफ्तार में थी

भिवाड़ी के बिलासपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बालक को फैक्ट्री की बस ने टक्कर मार दी। जिससे बालक के सिर में गंभीर चोट लगी। पहले उसे भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने अलवर रैफर कर दिया। बिलासपुर निवासी नफीस ने बताया कि गुरुवार शाम को उसका 5 साल का बेटां अमन घर के बाहर खेल रहा था। घर के आगे से रास्ता जाता है। अचानक तिजारा की तरफ से तेज गति से आ रही फैक्ट्री की बस ने बेट को कुचल दिया। जो दूर जाकर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। तुरंत ही भिवाड़ी के अस्पताल में लेकर गए जहां से अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां रात को अलवर के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया। बालक के सिर में 7 टांके भी आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *