गाली-अपशब्द बोलने पर दुर्ग्याणा कमेटी सख्त, तीर्थ में पाबंदी के बोर्ड

भास्कर न्यूज | अमृतसर एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर को वर्तमान प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा अपशब्द बोलने को लेकर जारी विवाद के बीच श्री दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी ने ऐसी स्थिति का कड़ा नोटिस लिया है। कमेटी ने मंदिर परिसर में गाली-अपशब्द पर पाबंदी लगाते हुए इससे संबंधित बोर्ड भी लगा दिए हैं। वर्तमान चुनावी परिदृश्य में प्रो. चावला का कहना है कि महिलाओं का सम्मान नोट नहीं, गालियों के अपमान से भी बचाएं। मंदिर परिक्रमा और मुख्यद्वार पर प्रधान चावला की तरफ से लगवाए गए बोर्ड में साफ कहा गया है कि मंदिर परिसर और लंगर भवन में गाली-अपशब्द देना सख्त मना है। खैर, इस वक्त यह बोर्ड इसलिए प्रासंगिक हो जाता है क्योंकि प्रधान धामी-बीबी जगीर कौर का विवाद मुखर है। गौर हो कि बीते दिनों फोन पर बात करने के दौरान धामी ने बीबी जगीर कौर के प्रति गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया था। इसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। खैर, इसको लेकर धामी ने श्री अकाल तख्त साहिब को माफीनामा भेज बीबी और नारी समाज से क्षमा-याचना भी की थी। इसी बीच पंजाब महिला आयोग ने धामी को लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया था और वह सोमवार को आयोग के दफ्तर पेश भी हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *