अमृतसर| थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने 40 चाइना गट्टू और 96 अवैध शराब बोतल सहित एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान कोट बाबा दीप सिंह के रहने वाले प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर घी मंडी चौक में नाकाबंदी करके युवक को काबू किया गया। उसके पास से चाइना डोर गट्टू और अवैध शराब की बोतलें बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।


