छात्रों का रंगोली, नृत्य में कला और संस्कृति का प्रदर्शन

अमृतसर| इस्कॉन यूथ फोरम द्वारा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के दशमेश आडिटोरियम में ‘चैतन्योत्सव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व इस्कॉन जिला अध्यक्ष इंद्रानुज प्रभु द्वारा किया गया। इस समारोह में शहर के विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सबसे पहले पवित्र ज्योति प्रज्जवलित की गई। इसके बाद प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने चित्रकला, पोट पेंटिंग, कोलाज बनाना, रंगोली बनाना, सलाद बनाना, गायन, नृत्य, ड्रामा, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन आदि में अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया। वहीं सुंदर पेंटिंग्स और रंगोली बनाई। । जबकि पोट पेंटिंग प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने अपने पोट को अत्यंत सुंदर और सृजनात्मक तरीके से सजाया। वहीं भजन प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने भजन गाए । इस मौके पर मीडिया प्रभारी श्यामानंद दास, इतिन सहगल, पुनीत ओबराय समेत अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *