जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का दौरा

भास्कर न्यूज | अमृतसर जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी साक्षी साहनी ने माई भागो सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम व डिस्पैच सेंटरों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि 85 वार्डों के लिए 3364 मुलाजिमों की रिक्वायरमेंट थी मगर जरूरत को देखते हुए 2700 अधिक कर्मियों को लगाया गया है। सबसे अधिक वेस्ट हलका के 20 वार्डों में 330 पीआरओ-एपीआरओ व 660 पोलिंग अफसर लगाए हैं। इनमें नॉर्थ हलका अधीन आते 17 वार्डों के लिए 310 प्रिजाइडिंग अफसर (पीआरओ) तो उतने ही असिस्टेंट प्रिजाइडिंग अफसर (एपीआरओ) लगाए गए हैं। जबकि 620 पोलिंग अफसर (पीओ)। वहीं ईस्ट हलका के 18 वार्डों में 308 पीआरओ व उतने ही एपीआरओ और 616 पोलिंग अफसर लगे हैं। इसी तरह साउथ हलका में 16 वार्डों के लिए 287 पीआरओ-एपीआरओ और 574 पीओ रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी व अंतिम रिहर्सल कल 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे से निर्धारित सेंटरों पर होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *