चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया:शेर पर सवार माता जी की 5 किलो वजनी अष्टधातु की मूर्ति ले गए

जिले के ग्रामीण इलाके में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब कैथून थाना क्षेत्र में चोरों ने मंदिर को निशाना बमय है। अज्ञात चोट मंदिर से शेर पर सवार माता जी की 5 किलो वजनी अष्टधातु की मूर्ति चुराकर ले गए। सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। ग्रामीणों ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। मोरपा गांव निवासी ग्यारसीलाल ने बताया कि गांव में लालबाई के मंदिर में वर्षों पुरानी मूर्ति थी। 5-6 किलो वजनी (अष्टधातु) शेर पर सवार थी। रात को मूर्ति मंदिर में ही थी। अगले दिन सुबह देखा तो मंदिर से मूर्ति गायब थी। गांव में हर बार नवरात्रा पर माता के जुलूस निकाला जाता है। जुलूस में मूर्ति को लेकर जाते है। और वापस मंदिर में लाकर रख देते है। ये ओपन मंदिर है। मंदिर में ताले नहीं लगे।अज्ञात चोर अष्टधातु की मूर्ति को चुरा कर ले गया। चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। फिलहाल चोरो का पता नहीं लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *