सस्पेंड लेडी हेड कॉन्सटेबल के फ्लैट पर फायरिंग:खिड़की पर मिले गोलियों के निशान, सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात; तस्करों से साठगांठ केस में चल रही है जांच

प्रतापगढ़ में एक सस्पेंड लेडी हेड कॉन्स्टेबल के फ्लैट पर हमलावर ने फायरिंग कर दी। अज्ञात हमलावर ने फ्लैट की खिड़की पर 2 राउंड फायर किया और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से गोलियों के खाली खोखे मिले हैं। घटना मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। इस दौरान लेडी हेड कॉन्स्टेबल जयंता बानो फ्लैट में ही थी। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस उप अधीक्षक और शहर कोतवाल के नेतृत्व में प्रतापगढ़ मोबाइल यूनिट की टीम ने मौका मुआयना किया। इस बारे में जानकारी लेने के लिए दैनिक भास्कर की टीम प्रतापगढ़ थाने पहुंची। थानाधिकारी दीपक बंजारा ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। तस्करों से कनेक्शन मामले में सस्पेंड है जयंता बानो
बता दें कि, जयंता बानो ब्राउन शुगर तस्करों से कनेक्शन रखने के मामले में सस्पेंड है। जयंता बानो ने एमपी के मंदसौर जाकर एक कुख्यात तस्कर एवं अपराधी जैद से मुलाकात की थी। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। जैद पर तस्करी और हत्या समेत 15 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। खिड़की पर मिले गोली लगने से 2 छेद
जांच में फ्लैट की खिड़की पर गोलियों के 2 छेद मिले हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए बांसवाड़ा से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर निलंबित हेड कॉन्स्टेबल के फ्लैट के बाहर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावर फायरिंग करने के तुरंत बाद फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *