बालोतरा जिले की समदड़ी थाना इलाके में पैदल जा रही बुजुर्ग महिला के गले में पहनी कंठी छीनकर बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सिवाना और समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर बदमाश की तलाश शुरू कर दी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। सिवाना निवासी कमरूद्दीन ने बताया- मां जहूरा बानो हर गुरुवार को दंताला दरगाह पर जियारत के लिए जाते है। 5 फरवरी को दंताला दरगाह पर टैक्सी से सिवाना आए। सिवाना से फिर टैक्सी से अपने गांव मेली पहुंची। मेली गांव बस स्टैंड पर पिता को बुलाया। वहां पर स्कूअी पर बैठाकर विहार धाम तक लेकर आए। वहां पर सड़क उतार कर चले गए। बुजुर्ग महिला पैदल ही चलकर खेत की तरफ जाने लगी। इस दौरान एक बाइक सवार बदमाश पीछे आया। रास्ता पूछने के बहाने गले में पहनी 2 तोला सोने की कंठी खींचकर ले गया। बुजुर्ग महिला चिल्लाने पर आसपास के लोग आए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर सिवाना थानाधिकारी चंद्र सिंह, समदड़ी थानाधिकारी नरपतदान मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। सिवाना डीएसपी देरावरसिंह सोढ़ा घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पूरे घटना की जानकारी ली। आसपास गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाश की जा रही है। समदड़ी पुलिस के अनुसार पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।


