गुना में लिव इन पार्टनर पर कार चढ़ाने का आरोप:युवती बोली-नई गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर मारपीट की; जान बचाकर भागी तो कार से टक्कर मार दी

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके ही पूर्व लिव-इन पार्टनर द्वारा कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की नीयत से पीछे से टक्कर मारी, जबकि पुलिस ने इस गंभीर मामले में केवल लापरवाही से वाहन चलाने (दुर्घटना) की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, वह आरोपी विक्की पंडा निवासी बदरवास के साथ पिछले चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। आरोपी ने उसे पत्नी बनाकर रखा, लेकिन कुछ समय पहले वह किसी अन्य लडकी के साथ रहने लगा। पिछले आठ महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पीड़िता का आरोप है कि विक्की न केवल उसके साथ मारपीट करता था, बल्कि उसके बच्चों को भी प्रताड़ित करता था। साजिश के तहत बुलाया और मारी टक्कर घटना वाली शाम आरोपी ने पीड़ित को धोखे से एक पार्क में बुलाया, जहां उसकी नई महिला मित्र और आधा दर्जन अन्य लोग पहले से मौजूद थे। विवाद और मारपीट के बाद जब पीड़िता अपनी जान बचाकर कोतवाली की ओर भाग रही थी। तभी बोहरा मस्जिद के पास आरोपी ने अपनी कार एमपी 20-7652 से उसे पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पैर में चोट आई है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल पीड़ित द्वारा जानलेवा हमले और प्रताड़ना के आरोप लगाने के बावजूद, सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को महज एक सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया है। पुलिस ने अज्ञात/चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पीड़ित का कहना है कि उसने विक्की के लिए अपना सब कुछ छोड़ दिया, और अब वही उसकी जान लेने पर उतारू है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *