साउथ एक्ट्रेस अंजू कृष्णा ड्रग्‍स केस में गिरफ्तार:पुलिस ने नकली ग्राहक भेज कर ट्रैप सेट किया, मेथम्फेटामाइन-गांजा सहित अन्य अवैध पदार्थ जब्त किए

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ड्रग्स का मामला सामने आया है। एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) साउथ की टीम ने अभिनेत्री अंजू कृष्णा और असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा सहित कुल 8 लोगों को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। टीओआई सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार देर रात वलसरवक्कम इलाके में चलाए गए छापेमारी अभियान में टीम ने मेथम्फेटामाइन और गांजा सहित अन्य अवैध पदार्थ जब्त किए। शुरुआती जांच में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध ड्रग्स की खेप के साथ संदिग्ध एक्टिविटी कर रहे हैं, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। कार्रवाई कैसे हुई? पुलिस ने पहले एक नकली ग्राहक भेज कर एक ट्रैप सेट किया। जब संदिग्धों की कार वलसरवक्कम के पास पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी में लगभग 6 ग्राम मेथम्फेटामाइन, 7 ग्राम OG गांजा, 15 ग्राम गांजा, एक स्मोकिंग बॉन्ग, एक स्टैम्प और 9 मोबाइल फोन बरामद हुए। पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया है। अंजू कृष्णा कौन हैं? अंजू कृष्णा साउथ सिनेमा की अभिनेत्री हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म ‘वेल्लिमालई’ और कुछ मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनके करियर में ‘आरो’ और ‘आकाशम कदन्न’ जैसी फिल्मों का नाम भी शामिल है। विंसी निवेथा एक असिस्टेंट डायरेक्टर हैं, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उनके भी परीक्षण के बाद नाम सामने आया है। पुलिस की जांच जारी पुलिस की प्रारंभिक जांच में साफ-साफ संकेत मिले हैं कि कथित सप्लाई चेन और ड्रग्स कनेक्शन को लेकर गहराई से जांच चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामला सिर्फ उपभोग तक सीमित नहीं लगता, बल्कि आपूर्ति नेटवर्क पर भी नजर रखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *