बिलासपुर में स्कूल फेयरवेल पार्टी में स्टंटबाजी…VIDEO:कार और ट्रैक्टर के साथ स्टूडेंट कर रहे थे स्टंट, दोनों गाड़ियों की टक्कर, बाल-बाल बचे छात्र

छतीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्करा में शनिवार को आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्र रील बनाने और स्टंट दिखाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए। पार्टी के दौरान कुछ छात्र ने कार और ट्रैक्टर लेकर स्कूल परिसर में घुसकर स्टंटबाजी की। इसी दौरान कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि इस टक्कर में दोनों वाहन में सवार छात्र बाल-बाल बच गए। छात्रों के स्टंटबाजी का वीडियो भी सामने आया है। पहले देखिए स्टंट की 3 तस्वीरें अब जा​निए पूरा मामला शनिवार को शासकीय स्कूल में सीनियर छात्रों के सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान दो छात्र ट्रैक्टर और कार ड्राइव करते हुए स्कूल परिसर में आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों छात्र रील बनाने और स्टंट दिखाने के लिए वाहनों को तेजी से घुमाने लगे। इसी बीच कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन छात्र की यह हरकत काफी खतरनाक थी। स्टंटबाजी के दौरान किसी ने उन्हें रोका नहीं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रील के फेर में बड़ी दुर्घटना से बचे छात्र वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र बेखौफ होकर कार और ट्रैक्टर को स्कूल कैंपस में दौड़ा रहे थे। टक्कर के बाद वहां मौजूद दूसरे छात्र सकते में आ गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *