इंदौर में निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप:8-13 फरवरी तक अमेरिकी एक्सपर्टस करेंगे ऑपरेशन; कटे-फटे होंठ के मरीज ले सकेंगे लाभ

इंदौर जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से स्वर्णिम फाउंडेशन इंदौर द्वारा Faces of Tomorrow America तथा ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के सहयोग से निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के तहत मरीजों की जांच और रजिस्ट्रेशन 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक धार रोड स्थित गुरुनानक टिम्बर मार्केट के पास वर्मा यूनियन हॉस्पिटल, इंदौर में किया जाएगा। कैंप में अमेरिका के सुप्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. ब्रायन रुबिनस्टिन, कटे होंठ एवं तालू विशेषज्ञ डॉ. राहुल छाजलानी सहित अन्य अनुभवी चिकित्सकों द्वारा चयनित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन 8 से 13 फरवरी तक किए जाएंगे। कैंप में कटे-फटे होंठ एवं तालू, नाक, कान, चेहरे और जबड़े की जन्मजात विकृतियों, क्लेफ्ट के कारण नाक की विकृति तथा तालू के ऑपरेशन के बाद स्पष्ट बोली न होने जैसी समस्याओं का उपचार किया जाएगा। कैंप में जले हुए घावों एवं सफेद दाग (विटिलिगो) से संबंधित उपचार नहीं किए जाएंगे। स्वर्णिम फाउंडेशन की संस्थापक रेखा जैन (वीरेन्द्र कुमार जैन) ने बताया कि यह कैंप पूर्णतः मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए मरीज अपना नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर एवं फोटो मोबाइल 9329442524 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वर्मा यूनियन हॉस्पिटल के मोबाइल नंबर 0731-2380609 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *