एमएनआईटी मैस कर्मचारी संघ में नई कार्यकारिणी का गठन:कालू राम गुर्जर बने अध्यक्ष, मांगू सिंह महामंत्री

जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में मैस कर्मचारी संघ के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गए। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी में कालू राम गुर्जर को अध्यक्ष और देवीदीन कुशवाहा को उपाध्यक्ष चुना गया है। महामंत्री पर मांगू सिंह को नियुक्त किया गया है, जबकि गोपाल सैन उपमंत्री बनाए गए हैं। संघ के कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रभु लाल मीणा को सौंपा गया है। प्रचार मंत्री के रूप में श्रवण गुर्जर को चुना गया है। इसके अलावा, संघ के सलाहकार के रूप में गंगा राम पंवार और भंवर सिंह निठारा को नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल सोमवार से शुरू हुआ और अगले चुनाव तक जारी रहेगा। यह चुनाव संघ के पंजीकरण क्रमांक JP/ARTU/11/87 के तहत सम्पन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *