जबलपुर में दिनदहाड़े युवक को मारा चाकू, 50हजार भी लूटे:घटना सीसीटीवी में कैद, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश; पुलिस ने की नाकाबंदी

जबलपुर में दिनदहाड़े एक युवक को चाकू मारकर बाइक सवार पांच लुटेरे 50 हजार लूटकर फरार हो गए। घटना हनुमानताल थाना क्षेत्र के फूटाताल की है। वारदात की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी धीरज राज स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना मंगलवार दोपहर की है, जब घायल युवक दुकान की वसूली कर 50 हजार रुपये लेकर जा रहा था। तभी पांच लुटेरों ने उसे रोककर चाकू मार दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी उसका मोबाइल भी लूटकर भाग गए। सीसीटीवी कैमरे में नजर आए बदमाश बताया जा रहा है कि घायल मोहम्मद रिजवान फूटाताल में रहता है। जूते की थोक दुकान में काम करने वाला रिजवान दोपहर में 50 हजार रुपये की वसूली करने के बाद घर जा रहा था। जैसे ही वह फूटाताल चौराहे पहुंचा, तभी दो बाइकों में सवार पांच लोगों ने उसे रोका। रिजवान कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पांचों ने उसे घेर लिया। इस बीच एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सिर और कमर में चार से पांच वार करने के बाद आरोपी उसके पास रखे 50 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें बदमाश नजर आ रहे है। घायल बोला- दो बदमाशों को पहचानता हूं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल रिजवान को बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल रिजवान ने बताया कि वह कई सालों से जूते की दुकान में वसूली का काम कर रहा है, लेकिन आज तक ऐसी घटना नहीं हुई थी। उसने बताया कि हमलावरों में से दो को वह पहचानता है, जिनके नाम इमरान और अदनान हैं और वे हनुमानताल क्षेत्र के निवासी हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा बदमाशों ने सरेआम वारदात कर पुलिस को चुनौती दी है। दोपहर के समय हमलावर बिना कुछ कहे चाकू से हमला कर फरार हो गए। जिस जगह घटना हुई, वहां भारी भीड़ थी, लेकिन किसी ने आरोपियों को रोकने की कोशिश नहीं की। दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। हनुमान ताल थाना प्रभारी धीरज राज का कहना है कि घायल के बयान लिए जा रहे है, कुछ लोगों के नाम सामने आए है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए तो हमलावर चाकू मारते हुए दिख रहे है। पुलिस की तीन टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *