32वीं अहले सुन्नत कॉन्फ्रेंस शबे बरात इंदौर में:13 फरवरी को 35 छात्रों को मिलेगी दस्तार, देशभर के इस्लामिक विद्वान करेंगे संबोधित

इंदौर की जामिया गौसिया गरीब नवाज द्वारा 13 फरवरी को गफूर खां की बजरिया में 32वीं अहले सुन्नत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। शबे बरात के पवित्र अवसर पर होने वाले इस धार्मिक समागम में देश के कई प्रमुख इस्लामिक विद्वान शिरकत करेंगे। कॉन्फ्रेंस में 35 विद्यार्थियों को आलिम, हाफिज और कारी का सर्टिफिकेट देकर दस्तार से सम्मानित किया जाएगा। जामिया के प्रवक्ता मौलाना अमीन अहमद कादरी, मुफ्ती मोहम्मद आरिफ बरकाती और मौलाना मोहम्मद सलमान अजहरी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत इशा की नमाज के बाद कुरआन पाक की तिलावत से होगी। मुख्य अतिथि के रूप में मुफ्ती अख्तर हुसैन अलीमी (जमदशाही, यूपी), मुफ्ती कमरुद्दीन (बहराइच, यूपी) और मुफ्ती वाजिद अली (मालेगांव, महाराष्ट्र) शामिल होंगे। विद्वान शिक्षा के प्रसार, सामाजिक एकता और शांति के साथ-साथ नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगे। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता मुफ्ती अनवर अहमद कादरी करेंगे, जबकि संचालन मुफ्ती मोहम्मद आरिफ बरकाती के हाथों में रहेगा। जामिया गौसिया गरीब नवाज समाज हित में नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जिनका उद्देश्य सामाजिक सुधार और सद्भावना को बढ़ावा देना है। यह संस्था समाज के दानदाताओं के सहयोग से संचालित होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *