लुधियाना| दरेसी स्थित वेद मंदिर में भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से 67वां विशाल धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन 2 से 9 मार्च तक चलेगा। वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज की अध्यक्षता में संत महापुरुष प्रवचन करेंगे। जगदीश शर्मा व बिट्टू प्रभाकर ने बताया कि सम्मेलन प्रतिदिन 2 सत्र में होगा। पहला सत्र सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा सत्र शाम 4 से रात 8 बजे तक चलेगा। सम्मेलन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर में संध्या फेरियां निकाली जाएंगी। मोहिन भार्गव ने बताया कि 16 फरवरी को यज्ञ की आधारशिला रखी जाएगी। इस मौके पर शिवराम, सतीश अरोड़ा, रवि दत्त, अशोक शर्मा बॉबी और दिनेश टंडन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


