हरि नाम संकीर्तन और भंडारे से भक्तिमय हुआ माहौल

लुधियाना| वृंदावन रोड स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में धार्मिक आयोजन मंगलवार को आयोजित किया गया। इस दौरान पंडित हरिंदर गौतम ने कहा कि बुद्धि, विवेक और साहस व्यक्ति की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जिनके बल पर वह बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। सफलता केवल मेहनत और लगन से ही संभव है, लेकिन नकारात्मक सोच व्यक्ति को लक्ष्य से भटका सकती है। अगर मनुष्य सकारात्मक सोच रखे, तो वह जीवन में प्रगति कर सकता है। पंडित गौतम ने कहा कि सफलता का एकमात्र उपाय कड़ी मेहनत करना है। महिला संकीर्तन मंडल ने हरिनाम संकीर्तन किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर भंडारे का भी आयोजन किया। इस अवसर पर राकेश कुमार, डी.के. अरोड़ा, सतीश कुमार, बलराम कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *