भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर में नर्सरी से पांचवीं तक के स्टूडेंट्स के लिए वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खेल भावना, टीम वर्क और खुशी का एक आदर्श मिश्रण था, जिसमें विद्यार्थियों की ऊर्जा और उत्साह का प्रदर्शन हुआ। जीएनपीएस समिति के महासचिव सुरिंदर सिंह का प्रिंसिपल गुरभेज सिंह नागी ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें युवा एथलीटों ने निष्पक्ष खेल और खेल भावना को बनाए रखने की शपथ ली। स्टूडेंट्स ने योगा एक्ट पेश किया। इस मीट का मुख्य आकर्षण दौड़ की श्रृंखला थी, जिसमें छात्रों ने विभिन्न स्प्रिंट स्पर्धाओं में भाग लिया, अपनी गति और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। इस दिन का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। फ्रंट रेस में मनकीरत सिंह, रहमत कौर, बाधा दौड़ में हरगुंदीत कौर,अरमान सिंह,हरगुन खुराना, 50 मीटर रेस में अनहद कौर, हुला हूप दौड़ में किरतवीर सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। बेस्ट एथलीट अंडर -14 बॉयज में देव वशिष्ठ, गर्ल्स में जसनाज कौर, 14 से उपर की कैटेगरी में सुखनीत कौर और गुरमीत सिंह को घोषित किया गया। मार्च पास्ट में महाराजा रणजीत सिंह हाउस बेस्ट रहा। ओवरऑल ट्रॉफी भाई वीर सिंह हाउस ने जीती।


