सीएम अवॉर्ड के लिए अब 17 फरवरी तक अप्लाई करें

भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी ने पशुपालन व्यवसायों में प्रगतिशील किसानों को इस साल मुख्यमंत्री पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन की तिथि 17 फरवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले 10 फरवरी आखिरी तारीख थी। 21-22 मार्च 2025 के पशुपालन मेले में भैंस पालन, मछली पालन, सुअर पालन और बकरी पालन के क्षेत्र में प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार दिया जाएगा। इन पुरस्कारों में नकद राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जायेंगे। पशुपालक आवेदन पत्र पूर्ण विवरण (अपने अनुभव और अपने फार्म की तस्वीरों आदि सहित) निदेशक पसार शिक्षा, गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना के कार्यालय में 17 फरवरी तक जमा करें। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के अलावा निदेशक पसार शिक्षा, गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा प्रोफार्मा निर्धारित लिंक – https://ww w.gadvasu. in/notices/10253 से भी डाउनलोड किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच के बाद यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की टीम विभिन्न फार्मों में अपनाई गई और किसानों द्वारा स्वयं विकसित की गई नवीनतम तकनीकों का बारीकी से मूल्यांकन करेगी। इस तरह के पुरस्कार ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं को पशुपालन से संबंधित पेशे अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इससे युवाओं को बेहतर रोजगार भी मिलेगा, पारंपरिक कृषि में विविधता आएगी और ग्रामीण लोगों के सामाजिक और आर्थिक जीवन में सुधार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *