रिसाली क्षेत्र में शहीद गुंडाधुर को दी श्रद्धांजलि, उनकी वीरता को बताया

भिलाई | छत्तीसगढ़ मातृशक्ति संगठन ने रंग मंच रिसाली सेक्टर में शहीद गुंडाधुर को नमन करते हुए उनकी वीरगाथा सुनाई। गुंडाधुर के तैलचित्र में फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि शहीद गुंडाधुर एक महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। गुंडाधुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ कई लड़ाइयां लड़ीं और आंदोलन का नेतृत्व किया। उनकी बहादुरी और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें एक महान नायक बना दिया था। गुंडाधुर की शहादत ने स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी और उनकी विरासत आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उनकी याद में कई स्मारक और संस्थान बनाए गए हैं। उन्हें भूमकाल का जननायक कहा जाता है। इस अवसर पर राजेंद्र परगनिया, चंद्रभान ठाकुर, चंद्रकला तारम, उमा सिंह, रुकमणी ठाकुर, कनकलता नाग, निर्मला चतुर्वेदी, मोनिका, जीएल देवदास, एमआर अन्नत, शिशुपाल बंजारे, एसएल चौहान, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *