बेमेतरा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सिंघौरी में मेले का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष सुशील पुरी गोस्वामी ने बताया कि श्रीशिव गौरी धाम में माघी पूर्णिमा पर 12 फरवरी को भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही रामायण पाठ का कार्यक्रम भी रखा गया है।


