मतदान सफलतापूर्वक पूर्ण कर मतदान दलों की वापसी पर किया गया स्वागत

भास्कर न्यूज| महासमुंद नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए महासमुंद जिले में 11 फरवरी को हुए मतदान के पश्चात मतदान दलों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। शाम तक सभी 60 दल वापस हो गए हैं। जिला प्रशासन की ओर रिटर्निंग अधिकारी रविराज ठाकुर, सृष्टि चन्द्राकार व तहसीलदार और अधिकारियों ने सफलतापूर्वक मतदान कराने के लिए मतदान दल का स्वागत किया। मतदान के बाद वापस आए सभी को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सफलता पूर्वक निर्वाचन कराने के लिए पूरी टीम को बधाई दी। मंगलवार को सुबह 8 से 5 बजे तक मतदान हुआ। मतदान के बाद मतदान दलों की वापसी का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो रात लगभग 9 बजे तक चला। जिला प्रशासन ने सभी काउंटर्स में मतदान दल वापसी के लिए तैयारी की गई थी व सभी कर्मचारी तैनात थे। मंडी परिसर में मतदान दलों के लिए आवश्यक व्यवस्था भी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *