भास्कर न्यूज | महासमुंद बसना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के बाइक में छिपाकर गांजा बेचने ले जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 13.700 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 2.70 लाख आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को मुखबीर से मिली कि पदमपुर रोड ओडिशा की ओर से बाइक होंडा साईन यूपी 84 एपी 0982 में एक व्यक्ति गांजा का परिवहन कर बसना की ओर आ रहा है। सूचना पर तत्काल एक टीम गठित कर रवाना किया गया। पुलिस ने पलसापाली बैरियर में पहुंचकर बैरियर में मुखबीर के बताए वाहन आने का नाकाबंदी कर इंतजार कर रही थी। कुछ समय बाद पदमपुर रोड की ओर से बाइक सवार युवक पहुंचा। पुलिस को देखकर तस्कर भाग रहा था। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। बाइक की पीछे सीट में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भूरा रंग के टेप से लपेटकर 6 पैकेट गांजा को छिपाया हुआ था। जिसकी कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपए व घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी साईन कीमत 50 हजार रुपये व अन्य सामान कुल कीमत 3 लाख 26 हजार रुपए को जब्त किया। आरोपी रामशंकर नायक(30) पिता सरमन सिंह निवासी शास्त्री नगर उत्तरप्रदेश के खिलाफ धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


