चाईबासा| जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में बुधवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, डालसा पश्चिमी सिंहभूम, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा नामित न्याय प्रभारी, कारा अधीक्षक, उपसमाहर्ता प्रभारी विधि शाखा, प्रभारी सरकारी अधिवक्ता सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में कारा अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम को निर्देशित किया गया कि जुर्माना राशि देने में असमर्थ गरीब बंदियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना को क्रियान्वयन हेतु बंदियों को चिह्नित कर प्रस्ताव एम्पावर्ड कमेटी को उपलब्ध कराएं।


