नेशनल चैंपियनशिप : 800 मीटर दौड़ में ट्विंकल ने जीता सिल्वर

भास्कर न्यूज | जालंधर उत्तराखंड में जारी 38वीं नेशनल गेम्स एथलेटिक्स में पंजाब के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को विमेन 800 मीटर दौड़ में जालंधर की ट्विंकल चौधरी ने सिल्वर मेडल जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया। 800 मीटर दौड़ में दिल्ली की चंदा केएम ने 2.0.82 मिनट में गोल्ड, पंजाब की ट्विंकल चौधरी ने 2.03.46 मिनट में सिल्वर पदक और पंजाब की ही अमनदीप कौर ने 2.04.76 कांस्य पदक जीता। ट्विंकल की इस जीत पर एथलेटिक्स कोच सर्बजीत सिंह हैप्पी ने उसे बधाई देते हुए कहा कि इस बार एथलेटिक्स में पंजाब के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। रिले रेस में भी पंजाब की टीम ने गोल्ड मेडल जीता है, जबकि अभी एथलेटिक्स के कई इवेंट बचे हुए हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स टीम में स्पोर्ट्स स्कूल सेंटर सहित पीएपी के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि ट्विंकल ने गुजरात नेशनल गेम्स में भी सिल्वर पदक जीता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *