माता लाल देवी मंदिर में हरिनाम संकीर्तन करवाया

अमृतसर | रानी का बाग स्थित माता लाल देवी जी का जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। मंदिर कमेटी की तरफ से निकाली प्रभातफेरी शहर के कई इलाकों में पहुंची। जबकि शाम को वृंदावन धाम से पधारी कुमारी पूजा सखी की तरफ से हरिनाम संकीर्तन किया। शाम 6 से साढ़े 8 बजे तक पूजा सखी की ओर से ठाकुर जी का गुणगान किया गया। उन्होंने आनंद के मंगल भयों जय कन्हैया लाल की भजन गाया तो मंदिर में बैठे भक्तजन मंत्रमुग्ध हो उठे। इस मौके पर प्रधान विक्रम शर्मा, वित्त सचिव रविंद्र पाल मेहरा, महासचिव अशोक सोनी, राजा जोेशी, प्रमोद कुमार, विजय शर्मा, कमलेश मेहता, जनरल मैनेजर ललित भल्ला सहित कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *