ग्लोब्स वेयरहाउस कंपनी विभिन्न पदों पर युवतियों का करेगी चयन

भास्कर न्यूज|अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि ग्लोब्स वेयरहाउस के सहयोग से 13 फरवरी को मिनी सचिवालय स्थित रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार अधिकारी मुकेश सारंगल ने बताया कि ग्लोब्स वेयरहाउस एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड ने रीजनल मैनेजर, क्लस्टर मैनेजर, स्टेशन मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, टेक्निकल असिस्टेंट, सहायक गोडाउन इंचार्ज, लॉरी ऑपरेटर, सीनियर सुपरवाइजर, सुपरवाइजर व क्लर्क के पदों पर भर्तियां करेगी। जिसमें सिर्फ लड़कियों का ही चयन किया जाएगा। इसके लिए पात्रता एमएससी-बीएससी, कृषि बीएससी, बीटेक-नॉन मेडिकल-मेडिकल-ग्रेजु एशन व साथ में कंप्यूटर नॉलेज होना जरूरी है। सभी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 45 वर्ष होगी। वेतन योग्यता के अनुसार 15000 रुपए से 35000 रुपए प्रति माह होगा। उन्होंने बताया कि युवतियों को जॉब गुरुनगरी के आस-पास ही मिलेगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय में सुबह 10 बजे बॉयोडाटा के साथ आ सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *