कार्यालय संवाददाता| करौली भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का शुक्रवार को करौली जिले में आने पर जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालोत्री ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का कोडर मोड से लेकर, मासलपुर तिराहा, गुलाब बाग, तीन बड़ व मैगजीन पर जेसीबी से पुष्प वर्षा के साथ स्वागत -सत्कार किया गया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पर श्री राधा-मदनमोहन जी महाराज की तस्वीर भेंट करने के साथ 101 किलो की माला से पहनाकर स्वागत किया गया। सालोत्री ने बताया कि इस दौरान वीबी रामजी कार्यक्रम को कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में लागू की गई नरेगा योजना में बहुत खामियां थी और उसमें कोई विकास का सही मार्गदर्शन नहीं था। अब इस योजना के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना पूरी होगी। उन्होंने दोनों योजनाओं का तुलनात्मक विवरण दिया। गोरा ने बताया कि इस योजना के प्रमुख विशेषताएं हैं। जिसमें काम के दिन 100 से बढ़ाकर 125 दिन, केंद्र-राज्य अनुपात, सामान्य राज्यों में 60-40, पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में 90-10, जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले कार्य, एआई निगरानी, जीपीएस ट्रैकिंग, रियल-टाइम डैशबोर्ड, साप्ताहिक पारदर्शिता और वार्षिक सामाजिक ऑडिट रहेगी। जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने कहा कि शंकर गोरा का करौली में प्रथम बार आगमन हुआ है। युवाओं में उनके प्रति बहुत बड़ा उत्साह है। उन्होंने कहा कि शंकर गौरा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा को नई ऊंचाई तक ले जाने का कार्य करेगा। नरेगा योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन कर दिया है। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का गारंटी रोजगार दिया जाएगा। जो पहले 100 दिन था। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अर्जुन सिंह धावाई, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शिबू राम मीणा, मंडल अध्यक्ष नमो नारायण मीणा, विद्या देवी वैष्णव, गीत देवी, बलराम सिंह, सतबीर तिधरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा मोर्चा संयोजक आदित्य शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री भूपेंद्र गुर्जर, रामकुमार सैनी, वैभव पाल, सुमित भट्ट, भूपेंद्र शर्मा, प्रताप पाकड़, महाराज सिंह, धीरेंद्र सिंह बैंसला, बलराम सिंह, शिवा सिंह, हरि शरण व्यास, देवेश, नीतेश अमित, उमेश, , दीपक, हिमांशु, संदीप, अभिषेक, लव कुश, तुलसीराम, रवि, अभिनव आदि उपस्थित थे।


