बिलासपुर ने 12-2 से रायपुर को हराकर जीता खिताब

भास्कर न्यूज | बालोद शुक्रवार को ग्राम कन्नेवाड़ा (करहीभदर) मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। पहला सेमीफाइनल मुकाबला नांदगांव और रायपुर के बीच हुआ। जिसमें रायपुर ने 7-3 से जीत हासिल किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दुर्ग और बिलासपुर के बीच हुआ। जिसमें बिलासपुर ने 9-5 से जीत हासिल किया। देर शाम तक फाइनल मुकाबला रायपुर और बिलासपुर के बीच हुआ। जिसमें रायपुर ने बिलासपुर ने 12-2 से रायपुर को हराया। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष तोमन साहू, संरक्षक रुपेंद्र सिन्हा, राजेश घोड़ेसवार, सचिव तोरण सिन्हा, मोतीलाल सिन्हा, शैलेंद्र सोनवानी, मधुकांत यदु, कमला वर्मा, गायत्री साहू सहित अन्य ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान सौरभ शर्मा, हेमराज सोनी, आरके, घनश्याम सिन्हा, खुनेश्वर, गमलेश्वर, गीतांजलि, कविता सहित अन्य उपस्थित थे। रायपुर, बिलासपुर के खिलाड़ियों का दबदबा प्रतियोगिता मंे तीनों दिन रायपुर व बिलासपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पहले दिन बिलासपुर ने राजनांदगांव को 5-1 से हराया था। रायपुर ने बालोद को 12-0 से हराया था। इसी तरह दूसरे दिन बिलासपुर ने महासमुंद को एकतरफा 6-0 से हराकर जीत हासिल किया था। इसके अलावा बिलासपुर के खिलाड़ियों ने कवर्धा को एकतरफा 15-0 से हराया था। इसी तरह रायपुर ने 5-0 से दुर्ग को हराया था। आयोजन के तीनों दिन ग्रामीणों ने स्पर्धा का लुत्फ उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *