पटेली और कमकापार में जनसमस्या निवारण शिविर

बालोद| आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डौंडी विकासखंड के ग्राम पटेली में 16 फरवरी व लोहारा विकासखंड के ग्राम कमकापार में 26 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के लिए अनुविभागीय अधिकारी डौंडी सुरेश साहू को नोडल तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्राम कमकापार में आयोजित शिविर के लिए अनुविभागीय अधिकारी शिवनाथ बघेल नोडल एवं जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *