रामायण से जीवन में धैर्य, मर्यादा बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है

भास्कर न्यूज | बारगांव ग्राम मटिया (बारगांव) में तीन दिवसीय श्रीराम कथा एवं रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसके प्रथम दिवस श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित बोसेन्द्र पांडेय द्वारा भगवान श्रीराम के छायाचित्र की पूजा-अर्चना से हुई। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कहा कि रामचरितमानस मानव जीवन को संपूर्ण और सार्थक बनाने वाला ग्रंथ है। उन्होंने कि रामायण से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में धैर्य, मर्यादा और आदर्श को कैसे बनाए रखा जाए। प्रभु श्रीराम ने विषम परिस्थितियों में भी संयम और आदर्श का परिचय देकर मर्यादा पुरुषोत्तम का स्थान प्राप्त किया। उन्हीं मूल्यों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। राजेन्द्र यादव ने कहा कि रामायण पाठ से हमें पारिवारिक, सामाजिक और मित्रवत संबंधों में व्यवहार की सीख मिलती है। यह ग्रंथ हमें कर्तव्य, प्रेम और त्याग का मार्ग दिखाता है। कथा के दूसरे दिन विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा श्रीराम कथा का भावपूर्ण गायन किया गया। राधा कृष्ण महिला मानस मंडली धुदा-भखारा, वैदेही मानस मंडली गोपाल भैना नवागढ़, नूतन मानस मंडली धौराभाठा दुर्ग, सुर समृद्धि मानस मंडली बेमेतरा, योगेश्वरी महिला मानस मंडली दर्री-भखारा, आदर्श मानस मंडली भरचट्टी बेरला, नवनीत मानस मंडली मोतिमपुर राजनांदगांव, सुयश मानस मंडली भेलवा कूदा धमतरी एवं कृष्ण मानस मंडली आनंदगांव ने श्रीराम की गाथाओं का सरल शब्दों में सजीव वर्णन किया। श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर होकर कथा का श्रवण करते नजर आए। मानस मंडलियों ने वाद्य यंत्रों से सजी सुरीली प्रस्तुति मानस मंडलियों द्वारा बालकांड एवं अरण्यकांड के दोहों का सुमधुर गायन किया गया। ढोल, मंजीरा, खंजरी, तबला सहित अन्य वाद्य यंत्रों के माध्यम से प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में जय बजरंग मानस मंडली, हरिओम मानस मंडली, जय शंकर मानस मंडली, राधाकृष्ण मानस मंडली, जय महामाया जस झांकी मंडली मटिया सहित आयोजन समिति के सदस्य प्रेमलाल साहू, तुकाराम, जोहन साहू, रामकरण, नरसिंह साहू, ज्योति यादव, देवकी साहू, चमेली साहू, धर्मेंद्र पटेल, शिव यादव, शिव साहू, भारत ध्रुव, ईश्वर साहू एवं अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *