कॉलेज को सिख्स इन बैंकिंग पुस्तक भेंट की

लुधियाना| श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल द्वारा प्रकाशित एक पुस्तक सिख्स इन बैंकिंग द लिगेसी ऑफ ट्रस्ट, एक्सीलेंस, इकोनॉमिक इम्पैक्ट इन इंडिया एंड बियॉन्ड को इसके लेखक गुरमीत सिंह ने अल्मा मेटर एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज को भेंट किया। इस पुस्तक में कई अध्याय कॉलेज के पूर्व छात्रों द्वारा लिखे गए हैं, जो वर्तमान में बैंकर व अर्थशास्त्री हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल गुरशरणजीत सिंह संधू ने लेखक गुरमीत सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर ओपी वर्मा, केबी सिंह, नवदीप सिंह, ब्रिज बी गोयल, प्रो. गीतांजलि पाबरेजा, डॉ. साजला, प्रो. डॉ. पूनम सप्रा, डॉ. इरा, डॉ. विकास लूम्बा और प्रो. निधि उपस्थित रहे। ब्रिज बी गोयल ने कहा कि यह पुस्तक सिख इतिहास और गुरबाणी पर आधारित है और सिख आध्यात्मिक दर्शन को आर्थिक विकास, संस्थागत ईमानदारी, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *