राहुल गांधी का गद्दार शब्द का इस्तेमाल सिख कौम का अपमान: हरकेश मित्तल

लुधियाना| जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरकेश मित्तल ने राहुल गांधी द्वारा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। मित्तल ने कहा कि राहुल गांधी ने बिट्टू को सिर्फ इसलिए गद्दार कहा, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि गद्दार शब्द को हल्के में नहीं लिया जा सकता। मित्तल ने कहा कि सिख समुदाय के लिए यह शब्द अत्यंत संवेदनशील है और इसका इस्तेमाल करना सीधे तौर पर सिख कौम की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। कहा कि यदि वास्तव में कोई गद्दार है, तो वह गांधी परिवार है, जिसने श्री दरबार साहिब पर टैंक और तोपों से हमला करवाया, श्री अकाल तख्त साहिब को गिराया। हरकेश मित्तल ने मांग की कि राहुल गांधी सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *