विधायक भोला ने लोगों की समस्याएं सुनीं

लुधियाना| वार्ड नंबर 18 में विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और सनी चंडालिया की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने इलाके में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इसमें बड़ी क्षेत्रवासी और युवा मौजूद रहे। विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने वार्ड में विकास कार्यों को और तेज गति से पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में सभी ने क्षेत्र के विकास और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *