धमतरी| गर्मी का सीजन आ गया है, लेकिन सरकारी दफ्तरों के आसपास झाड़ियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टोरेट मार्ग, न्यायालय मार्ग तथा मूकबधिर स्कूल तरफ सड़क के दोनों किनारे झाड़ियां है। इसकी सफाई नहीं किया जा रहा है। एसपी दफ्तर के पीछे तो कचरे का बड़ा ढेर जमा हो गया है। जल्द ही इन झाड़ियों की साफ-सफाई नहीं किया गया, तो तेज धूप से इसमें आगजनी का खतरा बढ़ जाएगा। समय रहते इन झाड़ियों की साफ-सफाई कराना जरूरी है। – भूषण साहू, महात्मा गांधी वार्ड


