दंतेवाड़ा| गर्मी का दौर मार्च महीने से शुरू हो जाएगा, पर इसको लेकर अभी प्रशासन गंभीर नजर नही आ रहा है। न तो अस्थाई बांध बनने अभी तक कोई आदेश जारी हुआ है न ही बाढ़ ने टूटे एनीकेट, स्टाप डेम की मरम्मत हो पाई है। कहीं भी नदी-नालों में पानी नहीं ठहर रहा है। गर्मी में नदी-नालों के सूखने से निस्तारी की समस्या होगी। साथ ही हैंडपंप और नलकूप रिचार्ज भी नहीं हो पाएंगे। दंतेवाड़ा में 100 से अधिक स्टाप डेम चारों ब्लाक में हैं। बड़े एनीकेट भी हर ब्लाक में कहीं 2 तो कहीं 4 हैं, पर यहां भी पानी रोकने के कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं, ग्राम पंचायत जल संसाधन विभाग की जवाबदारी का हवाला दे पल्ला झाड़ रहे हैं, जिले भर में स्टाप डेम के गेट तक गायब हो चुके हैं। -सुखनाथ नाग, दंतेवाड़ा


