सूरजमल डीएवी में मनाई गई महात्मा ग्रोवर की पुण्यतिथि, राष्ट्र सेवा करने का लिया संकल्प

चाईबासा| सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षाविद् एवं समाजसेवी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उनके जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रोवर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर ने ग्रोवर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक जयंत कुमार पंडा ने विस्तार से त्याग व समर्पण की चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि ग्रोवर ने डीएवी संस्थानों के विकास एवं शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। छात्रा शिवन्या कुमारी ने भी इस अवसर पर अपना विचार प्रकट की। इस अवसर पर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ दैनिक हवन यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज व राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *