राजनगर में शिक्षक की बाइक हुई चोरी

राजनगर| राजनगर प्रखंड कार्यालय के बाहर से आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशिक्षण लेने आये कन्या मध्य विद्यालय राजनगर के शिक्षक सुमंत कुमार मुखी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (जेएच 05 एडब्लू 6917) अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली है। जानकारी देते हुए सुमंत कुमार मुखी ने बताया कि जिले के आदेश अनुसार को सुबह लगभग 11:00 से प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया जा रहा था लगभग 12:00 बजे के आसपास प्रशिक्षण के दौरान कुछ कागजात लेने के लिए गाड़ी के समीप आए तो गाड़ी तो मोटरसाइकिल अपना स्थान पर खड़ी नहीं थी, जिसके बाद मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना प्रखंड कार्यालय में चल रहे प्रशिक्षण में जाकर बताया तो सब चौंक गए। लोगों की माने माने तो चोरों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि प्रखंड कार्यालय भी अब सुरक्षित नहीं रहा। अब तक प्रखंड कार्यालय परिसर से तीन -तीन मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है। फिलहाल प्रखंड कार्यालय में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। फिलहाल शिक्षकों का दिया जा रहा प्रशिक्षण भी रोक दिया गया। वही सुमंत कुमार मुखी ने मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना राजनगर थाना मे कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *