लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग टेस्ट में पास कराने के नाम पर वसूली का लगा आरोप

भास्कर न्यूज | रामगढ़ किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो ने परिवहन कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर परिवहन आयुक्त समेत मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि परिवहन कार्यालय में प्रधान लिपिक की मिलीभगत से बिचौलिए सक्रिय हैं। जिससे ड्राइविंग लाइसेंस बनाने व वाहन का रजिस्ट्रेशन व नाम ट्रांस्फर के काम लेकर आनेवालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों से लर्निंग लाइसेंस बनाने के नाम पर पांच सौ रुपए के अलावे ड्राइविंग टेस्ट मे पास कराने को लेकर ढ़ाई से पांच हजार रुपए तक अवैध राशि की वसूली की जा रही है। परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक के संरक्षण में यहां बिचौलियों का बोलबाला है। परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक मनीष कुमार सिंह चार वर्षों से डीटीओ कार्यालय में पदस्थापित हैं। उनपर ओवरलोड वाहनों से वसूली के गंभीर आरोप पर तत्कालीन डीटीओ मनीषा कुमारी वत्स द्वारा उन्हें हटाया गया था। बावजूद उसे दोबारा प्रधान लिपिक बनाये जाने से लोग सवालिया निशान उठा रहे हैं। इतना ही नहीं परिवहन कार्यालय में मौजूद बिचौलियों की वजह से वाहन निबंधन से संबंधित डीलरों के द्वारा भेजे गये कर्मचारी या प्रतिनिधियों का काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ सह प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि ऐसा कोई मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया है। साक्ष्य मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को कार्यालय में किसी तरह की असुविधा होने पर तुरंत संपर्क साध सकते हैं। मगनपुर | गोला थाना क्षेत्र के जांगी गांव में नई मस्जिद निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। इस दौरान मामूली रूप से आपस में झड़प भी हो गई। इसकी सूचना गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को दी गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने विवाद में शामिल लोगों को पकड़कर थाना ले गयी। जहां मुखिया व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में समझौता का प्रयास किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *