दो घटनाओं में बच्ची समेत आधा दर्जन लोग घायल

मगनपुर | गोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग दो सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय बच्चे सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में प्राथमिक इलाज किया गया। गंभीर रुप से घायल एक महिला को सदर अस्पताल रेफर किया गया। बताया जाता है कि रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के पॉलिटेक्निक मोड के पास गोला से रामगढ़ जा रहे एक ऑटो बकरी को बचाने के दौरान पलट गया। जिसमें सवार कोरांबे निवासी मुंदरी देवी व देवनंदन महतो घायल हो गये। महिला को गंभीर चोटें लगी। जिसे रेफर कर दिया गया।जबकि अन्य सवार लोगों को भी मामूली चोटें आयी। वहीं पूरबडीह जंगल के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से प्रतीक गुप्ता 11 वर्ष, सुजाता गुप्ता 17 वर्ष एवं प्रीति गुप्ता चार वर्ष घायल हो गये। सभी घायल सिल्ली प्रखंड के हलमाद निवासी थे। तीनों घायल एक ही परिवार बताए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *