लक्ष्य पाने के लिए प्रयत्नशील रहने को प्रेरित किया

मगनपुर | डीएबी पब्लिक स्कूल बरलांगा में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा नेता पीयूष चौधरी, बरलंगा थाना के एसआई रामबाबू सिंह, बरलंगा मुखिया कांति देवी, विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र महतो उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मनुष्य का अनमोल वस्तु है। उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि पीयूष चौधरी ने शिक्षा के विकास में सहयोग करने की बात कही। निर्देशक ने बच्चों को बेहतर माहौल एवं शिक्षा प्रदान करने की बात कही। सोशल मीडिया एक्ट संस्कार का महत्व सहित अन्य विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। मौके पर दसवीं के छात्र- छात्राओं को विदाई दी गई एवं बेहतर भविष्य की कामना की। मौके पर त्रिलोचन प्रजापति, कैलाश महतो, पहाड़ सिंह महतो, काशीनाथ बेदिया, नागेश्वर महतो, पशुपति उपाध्याय, राथू प्रसाद साहू, जनार्दन महतो, कुलदीप महतो, आशुतोष महतो, रणधीर बसरिया, प्रधानाध्यापक संजीव महतो, शिक्षक दीपू देवी, राखी कुमारी, रूपम कुमार, आशीष सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *