ईंट भट्टों के संचालकों को दस्तावेज जमा करने का नोटिस

गिद्दी | संयुक्त मोर्चा ट्रेड यूनियन रेलीगढ़ा की बैठक शुक्रवार को रेलीगड़ा में हुई। बैठक में 12 फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा लेबर कोड लागू करने के विरोध में होने वाले देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए आज परियोजना कार्यालय व वर्कशाप में पिट मीटिंग करने और रेलीगढ़ा में हड़ताल शत प्रतिशत सफल करने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता प्रेमचंद शर्मा ने की। मौके पर धनेश्वर तुरी, शाबीर अंसारी, महादेव मांझी, रमेश महली, दशरथ करमाली, चंद्रशेखर वर्मा आदि मौजूद थे। रामगढ़ | रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित ईंट भट्ठों का सत्यापन को लेकर सभी को आवश्यक दस्तावेज 7 फरवरी तक अनिवार्य रूप से संबंधित कार्यालय में जमा करने को कहा गया है।प्रशासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज जमा नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उक्त संचालकों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि 29 दिसंबर को भी 36 ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस दिया गया था। जिसमें 2 जनवरी को अंचल अधिकारी, रामगढ़ के कार्यालय में संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *