भास्कर न्यूज | लोहरदगा नप चुनाव को लेकर जहां एक ओर अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर जुटे है। वहीं दूसरी ओर चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला प्रक्रियाओं को विधिपूर्वक संपन्न कराने में जुटा है। 5 फरवरी को स्क्रूटनी के बाद शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद से नामांकन करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रभात भगत, आरती कुमारी और रामलाल उरांव ने नाम वापस लिया। जिसके साथ अध्यक्ष पद पर अब 10 उम्मीदवार मैदान में रह गए है। मैदान में बचे अध्यक्ष पद के 10 उम्मीदवारों में अनिल उरांव, राजेंद्र लोहरा, बालमुकुंद लोहरा, सतीश रंजन, विशाल डुंगडुंग, पावन एक्का, विलियम कुजूर, संजय टोप्पो, संतोष उरांव, लक्ष्मी नारायण भगत शामिल है। इसके अलावा वार्ड नंबर 2 से नुसरत खातून ने, वार्ड नंबर 9 से मो इशाद अहमद, वार्ड संख्या 10 से सुल्ताना खातून, वार्ड 11 से दाऊद हसन व वार्ड 18 से विजय कुमार महतो ने नाम वापस लिया। जिसके साथ वार्ड पार्षद के लिए 102 उम्मीदवार मैदान में आ गए है। अब 7 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया 11 बजे से 3 बजे तक पूरी होगी। जिसके बाद प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न व क्रम संख्या के साथ मतदाताओं से मिल सकेंगे। इन वार्डों के लिए ये होंगे निर्वाची पदाधिकारी • नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए : अपर समाहर्ता, लोहरदगा • वार्ड 01-06 के वार्ड पार्षद पद के लिए : भूमि सुधार उपसमाहर्ता • वार्ड 07-12 : जिला आपूर्ति पदाधिकारी,लोहरदगा • वार्ड 13-18 तक के वार्ड पार्षद पद के लिए : कार्यपालक दण्डाधिकारी, लोहरदगा • वार्ड 19-23 तक के वार्ड पार्षद पद के लिए : प्रखंड विकास पदाधिकारी, कैरो


