अमृतसर| देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएवी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में एक अनुशासित एवं ओजस्वी टुकड़ी के रूप में शिरकत की, जिसने कॉलेज तथा समूचे शहर का नाम रोशन किया। कॉलेज के एनसीसी की नवनीत कौर, नीतिश शर्मा और जसकरण प्रीत सिंह ने रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) के दौरान आयोजित प्रधानमंत्री रैली में भाग लिया और ऑपरेशन सिंदूर को बखूबी प्रस्तुत किया। कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने कैडेट्स को बधाई देकर सम्मानित किया।


