भास्कर न्यूज | अमृतसर जंडियाला गुरु में कांग्रेस की रैली के दौरान एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई और जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं ने तुरंत व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। मृतक की पहचान साहिब सिंह निवासी गांव सरजा के रूप में हुई है।


