अमृतसर| अरदास मनुष्य को आत्मिक शक्ति प्रदान करती है और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। यह विचार खालसा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर एवं खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के ऑनरेरी सचिव रजिंदर मोहन सिंह छीना ने खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल जीटी रोड में आयोजित ‘अरदास दिवस’ के अवसर पर व्यक्त किए। यह धार्मिक समागम विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु काउंसिल की परंपरा के अनुसार आयोजित किया गया।


