दो दिन मौसम साफ, फिर बूंदाबांदी के आसार

जालंधर | सिटी में शुक्रवार को धुंध कमतर रही, जबकि दोपहर में धूप भी तीखी रही। इसके चलते अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा, जबकि वीरवार रात का पारा 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार 7 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह व शाम को ठंडक रहेगी, लेकिन दोपहर को धूप खिलेगी। इस दौरान सिटी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 177 रहा है। सड़कों की धूल और वाहनों की कालिख से हवा प्रदूषित है। अभी 8 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस संभावित है, उसके चलते चक्रवात बना है। इसके प्रभाव में 9-10 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *