विद्या धाम में प्रधानाचार्य वार्षिक योजना बैठक करवाई

भास्कर न्यूज | जालंधर विद्या भारती पंजाब के प्रांतीय कार्यालय विद्या धाम में दो दिवसीय प्रधानाचार्य वार्षिक योजना बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। मुख्य वक्ता दिलाराम चौहान (महामंत्री, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र) ने पंचकोश के आधार पर बालक के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देते हुए कहा कि विद्यालयों की योजनाएं ऐसी हों जो संगठन के मूल उद्देश्यों को सशक्त करें। कार्यक्रम में बाल किशन (सह संगठन मंत्री, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र), दिलाराम चौहान (क्षेत्रीय महामंत्री), राजिंदर कुमार (संगठन मंत्री, विद्या भारती पंजाब), डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज (प्रांतीय उपाध्यक्ष), संदीप धूड़िया (प्रांतीय महामंत्री) तथा विजय ठाकुर (प्रांतीय वित्त सचिव) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त संगरूर विभाग के विभाग सचिव अश्विंदर गोयल सहित पंजाब प्रांत के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी बैठक में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *